Home उत्तर प्रदेश फोन पर गालीगलौज व धमकी को लेकर सीओ को दी तहरीर, जांच...

फोन पर गालीगलौज व धमकी को लेकर सीओ को दी तहरीर, जांच के निर्देश

PRATAPGARH NEWS: पीड़ित ने अज्ञात आरोपी द्वारा फोन पर गालीगलौज के साथ जानलेवा धमकी को लेकर सीओ को शिकायती पत्र दिया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के कोठार मंगोले मोती का पुरवा निवासी विनोद कुमार सरोज पुत्र रामलखन ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस जुलाई को दिन मंे अज्ञात आरोपी द्वारा उसके बेटे को फोन कर जातिसूचक गालियां दी गयी है। आरोपी द्वारा फोन पर शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी गयी है। पीड़ित ने बुधवार को सीओ से मिलकर आडियो के साथ तहरीर दी है। सीओ राजीव द्विवेदी ने लीलापुर के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये है।