Home उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पर खबर वायरल करने को लेकर मिल रही धमकी

सोशल मीडिया पर खबर वायरल करने को लेकर मिल रही धमकी

PRATAPGARH NEWS: सोशल मीडिया पर खबर वायरल किये जाने की रंजिश में पीड़ित को जानलेवा धमकी मिल रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देउम पश्चिम गांव निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र राजवंत सिंह ने उदयपुर थाने पर बुधवार को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन दिन पूर्व खानीपुर उदयपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उसके द्वारा सोशल मीडिया पर खबर चलायी गयी थी। पीडित का आरोप है कि इसी रंजिश में एक व्यक्ति द्वारा उसे जानलेवा धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।