Home उत्तर प्रदेश फूल मालाओं व पुष्पवर्षा के बीच रामपुरखास में हुआ प्रमोद व मोना...

फूल मालाओं व पुष्पवर्षा के बीच रामपुरखास में हुआ प्रमोद व मोना का भव्य स्वागत, उमड़े ग्रामीण

सांसद व विधायक ने रामपुरखास के सर्वश्रेष्ठ विकास की निरंतरता बनाए रखने का जनसंवाद में दिलाया भरोसा
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने कार्यक्रमों में लोगों को रामपुरखास के सर्वश्रेष्ठ विकास को तेजी से जारी रखने का भरोसा दिलाया। वहीं कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जगह जगह बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों द्वारा सोमवार को भी सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना का क्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ दिखा। हरनाहर सीमा पर बड़ी संख्या में इकटठा हुए ग्रामीणों ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना का बड़ी मालाओं के साथ पुष्पवर्षा के बीच शानदार स्वागत किया। भीड़ का जोश देख सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना को खुले वाहन में लोगों के अभिवादन में गदगद देखा गया। स्वागत का यह सिलसिला जलेशरगंज बाजार, असरही मोड़, केशवपुर तिराहा, जैनपुर मोड़, शीतलमऊ मोड़ व नगर के बैलना बाबा की कुटी पर भी उत्साह के बीच नजर आया। युवाओं द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी के सम्मान में बनाई गई विशाल मानव श्रृंखला लोगों के बीच आकर्षण लिए हुए दिखी। लालगंज कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। यहां विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार मंहगाई रोकने में पूरी तरीके से लगातार अक्षम है। उन्होने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण चीनी की मिठास तक आम आदमी की पहुंच से दूर हो गयी है। वहीं उन्होनें कार्यकर्ताओं से कहा कि वह क्षेत्र के विकास को मजबूत बनाने के लिए विधायक मोना के द्वारा संचालित योजनाओं को पूर्ण कराने में सशक्त भूमिका निभायंे। उन्होने हाल ही में विधायक मोना द्वारा मंगापुर में खेल स्टेडियम तथा रामपुर बावली में करोड़ों के कंपोजिट विद्यालय व बाबा घुइसरनाथ धाम में स्वीकृत करायी गयी स्थायी पुलिस चौकी को क्षेत्र के विकास तथा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जनता के मान सम्मान की हिफाजत के साथ क्षेत्र के बहुमुखी विकास का मिशन और उज्ज्वल दिखेगा। यहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना का जोरदार स्वागत किया। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना खानापटटी में पांच दिवसीय उर्स कार्यक्रम में भी शामिल हुई। यहां उन्होने इलाके की अमन चैन की दुआ को लेकर अतीके मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे। यहां संस्कृत विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दोनों नेताओं ने बाबा का विशेष पूजन अर्चन कर लोकमंगल की कामना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्र, गीता सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल, आशीष मोदनवाल, आशीष उपाध्याय, गौरव केसरवानी, आफत सिंह, आदर्श सिंह, विकास मिश्र, विशालमूर्ति मिश्र, छोटू पाण्डेय, लल्लन मिश्र, अनिल पाण्डेय, दारा सिंह, संजय सिंह, पन्नेलाल पाल, अनुराग पाण्डेय, देवी प्रसाद मिश्र आदि रहे।