Home उत्तर प्रदेश अजगरा महान संवाद में प्रतिभागियों ने नीति व नैतिकता पर किया मंथन

अजगरा महान संवाद में प्रतिभागियों ने नीति व नैतिकता पर किया मंथन

PRATAPGARH NEWS: अजगरा महान संवाद 2026 को लेकर सोमवार को नगर पंचायत सभागार में नीति और नैतिकता तथा अजगरा के महत्व को लेकर दिन भर मंथन हुआ। प्रारम्भ में ईओ इंद्र प्रताप ने डीएम अभिषेक पाण्डेय की ओर से अजगरा महान संवाद की पृष्ठिभूमि पर प्रतिभागियों को जानकारियां प्रदान की। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। एसबीएम महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने संवाद कार्यक्रम को नई पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक ज्ञान वृद्धि का सार्थक ध्येय बताया। एचएन बहुगुणा पीजी कालेज के डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने आज के दौर में यक्ष प्रश्न की सार्थकता पर प्रकाश डाला। निर्णायक मण्डल के राकेश त्रिपाठी, रोशन सिंह, शालिनी बाला सिंह, कंचन सिंह व पूनम ने आयोजन को प्रतिभागियों में तर्क क्षमता की वृद्धि का मंच बताया। प्रतिभागी विपिन शुक्ल, प्रांजल, अनिल त्रिपाठी, जितेन्द्र तिवारी, रोहित मिश्र आदि ने प्रश्नोंत्तरी के जरिए संवाद को साझा किया। संवाद कार्यक्रम का संयोजन अनिकेत दुबे, अरविंद मिश्र, विकास तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।