फोटो: मृतका गुड्डी देवी
PRAYAGRAJ NEWS: जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया चैकी अंतर्गत गौहनिया – जसरा बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में पसरा सन्नाटा । जानकारी के अनुसार, घूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बोंगी गांव निवासी 54 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी लालगोविंद भारतीय अपनी बड़ी बेटी के घर लालापुर थाना क्षेत्र के बघला गांव गई थीं। सोमवार को वह घर लौट रही थीं। वापसी के दौरान वह अपने पुत्र गोलू भारतीय ( बाइक चालक), भतीजे कल्लू और तीन वर्षीय नातिन के साथ एक ही बाइक पर सवार थीं। ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक बताया जा रहा है कि पांडर गांव पार करने के बाद जसरा बाईपास पर चढ़ते ही गौहनिया की ओर जाते समय ओवरब्रिज के बीच बाइक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े।हादसे में गुड्डी देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे उनके पुत्र गोलू भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई रही है। भतीजे कल्लू को हल्की चोटें आईं, जबकि गोद बैठी तीन वर्षीय नातिन इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही घूरपुर सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण अक्सर हादसे होते हैं। एक ही बाइक पर चार लोगों का सवार होना भी इसदुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।







