सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 23.85 करोड़ रुपये का समापन भुगतान, एडीआरएम ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में माह जुलाई 2026 के दौरान 56 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। मंडल कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे और रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य लोको निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा (कानपुर), लोको पायलट (मेल-एक्सप्रेस) इन्द्रपाल सिंह (टूंडला), वरिष्ठ लोको निरीक्षक विजय सिंह (टूंडला), केबिन मास्टर राम सेवक (टूंडला), पॉइंट्समैन शंकर लाल (रुरा) तथा मुकेश कुमार (खुर्जा) को श्एक्सीडेंट फ्री अवार्डश् से सम्मानित किया गया। रेल प्रशासन के अनुसार, जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार 23 करोड़ 85 लाख 5 हजार 416 रुपये का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके समर्पित सेवाकाल की सराहना की। वहीं, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, भ्त्डै और न्डप्क् से जुड़ी सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्मिक एवं लेखा विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल में जुलाई में 56 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, छह कर्मचारियों को...







