MIRZAPUR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पूरे जनपद में बूथ से लेकर जिला तक अनेकानेक कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, बूथ स्तरीय कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस दौरान सभी बूथों पर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिरों, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बूथ पर निवास करने वाले सभी जनप्रतिनिधि, क्षेत्र, प्रदेश, जिला, मंडल, बूथ के कार्यकर्तागण सफाई का कार्य किये। जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ किया गया और साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना गया। जिला मंडलीय चिकित्सालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रक्त दान किये गए। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ0 सुरेन्द्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केशरी, जिला संयोजक/जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला सह संयोजक जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिलामंत्री गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, अमित श्रीनेत, हेमन्त सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पं0 भावेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल, आशुतोष पाठक आदि रहे ।







