KUSHINAGAR NEWS: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के बीएलसी घटक के अंतर्गत कुशीनगर जिले के 2763 पात्र लाभार्थियों की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि सूडा मुख्यालय के निर्देश पर गठित जांच समिति ने सभी आवेदन पत्रों की गहन जांच के बाद पात्रों की सूची तैयार की। जिलेवार आंकड़ों के मुताबिक, नगर पालिका परिषद पड़रौना के 204, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के 133, नगर पालिका परिषद हाटा के 318, नगर पंचायत दुदही के 125, नगर पंचायत खड्डा के 492, नगर पंचायत छितौनी के 421, नगर पंचायत रामकोला के 381, नगर पंचायत मथौली के 44, नगर पंचायत सुकरौली के 159, नगर पंचायत सेवरही के 114, नगर पंचायत तमकुहीराज के 238, नगर पंचायत फाजिलनगर के 89 और नगर पंचायत कप्तानगंज के 45 लाभार्थी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी सूची जनपद की वेबसाइट kushinagar.nic.in पर सार्वजनिक कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को सूची पर आपत्ति हो तो वह अगले 15 दिनों के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय या डूडा कार्यालय, कुशीनगर में दर्ज करा सकता है। डीएम ने शहरी नागरिकों से अपील की कि PMAY-U 2.0 पूरी तरह निःशुल्क योजना है और यह केवल पात्रता के आधार पर मिलती है। किसी के बहकावे में आकर पैसे न दें। आवास दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायत मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0: कुशीनगर के 2763 पात्र लाभार्थियों की डीपीआर...







