Home उत्तर प्रदेश प्रत्येक विद्यालय में लगेगे 50-50 पौधे – अनिल कुमार

प्रत्येक विद्यालय में लगेगे 50-50 पौधे – अनिल कुमार

पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी शिक्षक, प्रधानाचार्य की होगी:बीएसए
पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आये आगे-वित्त अधिकारी नीतू यादव
बीएसए, वित्त अधिकारी, डीसी ने एसएसए में किया पौधरोपण
बीएसए ने विद्यालय परिसरों को हराभरा बनाने की बनायी योजना
PRAYAGRAJ NEWS: जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस बार व्यापक स्तर पर पौधरोपण होने जा रहा है जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार, बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू यादव, डीसी विकास पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारियों ने आज सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज (एसएसए) में पौधरोपण किया। इस दौरान अफसरों ने नीम, आम, जामुन, पीपल और बरगद के पौधे लगाए जिससे कि पर्यावरण संरक्षित रहे। प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने बताया कि जिले में 2800 परिषदीय विद्यालय और 5200 मान्यता प्राप्त बेसिक से जूनियर हाईस्कूल है, इन सभी स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण इस बार कराया जाएगा जिससे कि पर्यावरण बेहतर बना रहे इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 50 – 50 पौधे लगाए जाएगे जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी उसी विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य की होगी। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि जिस तरह से पेडो की कटाई हो रही है और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड रहा है जिससे तापमान (गर्मी) बढता जा रहा है इससे मनुष्य, जानवर और प्रकृति पूरी तरह से प्रभावित है ऐसे में पर्यावरण के असंतुलन को रोकने के लिए हमे और आपको अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा तभी पर्यावरण का प्राकृतिक संतुलन बन पाएगा। जिला बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू यादव ने शिक्षक, शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्यो से आह्वान किया कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाए जिससे कि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और पर्यावरण का असंतुलन ना बन सके। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मे इतने अधिक शिक्षामित्र, अनुदेशक, सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य है कि अगर सभी लोग विद्यालय से लेकर अपने घर तक पांच – पांच पौधे लगाए तो पर्यावरण संतुलन अपने आप बना रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे जरूरी है जिससे कि हम अपनी आने वाली पीढियों को स्वच्छ और बेहतर पर्यावरण दें सके, इसके लिए सभी लोग पौधरोपण कर उसका संरक्षण जरूर करें। इस दौरान बीईओ शिव औतार, डीसी विकास पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।