JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। Aविधायक रमेश सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि “प्रतीक यादव का असमय निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।”
उन्होंने ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ हैं।







