MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षामंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर शोक सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मात्र 38 वर्ष की अल्पायु में प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई आने वाले समय में संभव नहीं हो सकती। स्व. प्रतीक यादव एक सफल व्यवसायी होने के साथ बहुत ही विनम्र, मधुरभाषी व भावुक हृदय के व्यक्ति थे, उनका यूँ चले जाना केवल पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे समाज को सालता रहेगा। उक्त शोक सभा में कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सलीम बादशाह, आकाश यादव, मेवा लाल प्रजापति, जगदीश्वर सिंह, रजत श्रीवास्तव, नागेन्द्र तिवारी, रवि सोनकर, राम मिलन यादव सोनू , रविन्द्र यादव, अभय यादव, अरशद अली, मुलायम यादव, अयूब अली, दीना प्रजापति व अहमद नवाज इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







