Home उत्तर प्रदेश पौधे लगाने के बाद नियमित देखभाल करने का संकल्प का आह्वान किया

पौधे लगाने के बाद नियमित देखभाल करने का संकल्प का आह्वान किया

पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा सजग रहना है
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गयासुद्दीन पुर मोहल्ला मुंडेरा वार्ड नंबर 59 में पौधारोपण का अभियान एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 पर जगह-जगह पौधोंरोपण किया। भाजपा नेता एजाजउदीन ने कहा कि हर पौधे की जिम्मेदारी लेना और आम नगरी भी हरित महायज्ञ मे सक्रिय भागीदारी अच्छी बात है एक पेड़ मां के नाम लगाएंगे उठो, बढ़ो, हाथ मिलाओ। मां के नाम एक पेड़ लगाओ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि धरती को समृद्ध बनाएं आओ मिलकर पेड़ लगाए मानव जीवन के हर चरण में वृक्ष उपयोगी है पौधे लगाने के बाद उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प का आह्वान किया पौधारोपण करना सब की जिम्मेदारी है पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा सजग रहना है। इस अवसर पर कौशल किशोर, निगहत एजाज, जिक्रा, एमन, एजाजउदीन, सरदार पतविन्दर सिंह,अम्मर सहित कई अतिविशिष्ट स्वयंसेवक उपस्थित हुए।