Home उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप प्रबंधकों के साथ डीएम-एसपी की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के...

पेट्रोल पंप प्रबंधकों के साथ डीएम-एसपी की बैठक, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

निर्धारित दरों पर ही ईंधन बिक्री, “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” नियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
SIDHARTHNAGAR NEWS: सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पेट्रोल पंप प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में पेट्रोल-डीजल की सुचारु आपूर्ति, कालाबाजारी की रोकथाम तथा आमजन को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों पर निर्धारित दरों पर ही ईंधन की बिक्री सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या जमाखोरी न होने पाए। उन्होंने कहा कि ईंधन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” नियम का कड़ाई से पालन कराने तथा निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन न देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पेट्रोल पंप प्रबंधक उपस्थित रहे।