BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) लौकहवा डिप पर पुल बनाने हेतु समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह को सौंपा जिसमें बताया गया कि 58 श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर के विधान सभा तुलसीपुर में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा अंतर्गत हरिहरगंज ललिया बनकटवा (अन्य जिला मार्ग) के किलो मीटर 11 पर स्थित लौकहवा डिप पर पुल निर्माण कार्य को वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला अधिकारी बलरामपुर द्वारा अनुमोदित लघु सेतु निर्माण की कार्ययोजना में क्रमांक 2 पर सम्मिलित कर लिया गया था और कार्य की स्वीकृति वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता न होने के कारण लंबित है लौकहवा डिप पर पुल निर्माण नहीं होने से बारिश भर लाखों लोगों का आवागमन बाढ़ आते ही बन्द हो जाता है सड़क पर जंगली एवं पहाड़ी नालों जैसे हेंगहा, डोरवा, गौरैय्या, चकैया आदि नालों का बारिश का पानी बहने लगता है लौकहवा डिप पर डबल रोड सिंगल रोड में बदल जाता है और सड़क ऊंचाई से नीचे चली जाती है जिससे तेज चलने वाले वाहन अक्सर दुर्घटना ग्रस्त होते हैं कई बार दुर्घटना मौत का कारण बन चुकी है मकुनहवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय चेत राम वर्मा ने इसी सड़क पर बाढ़ में बह कर जान गंवाई थी कई बार ऐसी घटनाओं पर तैराकों और सुरक्षा बलों ने लोगों की जान बचाई है इसी रोड पर ललिया थाना, हर्रैया सतघरवा ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा स्थित है साथ ही भारत नेपाल के अंतरास्ट्रीय सीमा पर इसी सड़क से नवीं सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के जवान एवं सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज के कर्मचारी आते जाते हैं जिससे यह सड़क और पुल लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है जिला मुख्यालय बलरामपुर आने के लिए विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा के लोगों का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है जो तेज बारिश और बाढ़ में अक्सर बन्द हो जाता है इस समस्या से लौकहवा डिप पर पुल बनने से ही क्षेत्र की जनता को निजात मिलेगा इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के साथ एडवोकेट संतोष पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, मोहम्मद यासीन, दुर्गा प्रसाद यादव,कन्हैयालाल, उवैस अहमद खान, राम रंग, कृपा राम चौहान, शिव प्रसाद यादव,दानिश अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने लाैकहवा डिप पुल को बनाया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण बताया।







