Home उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद प्रत्याशी ने समूह सखियों का संभाला नेतृत्व, जिलाधिकारी व मुख्य...

पूर्व सांसद प्रत्याशी ने समूह सखियों का संभाला नेतृत्व, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ग्राम विकास विभाग बलरामपुर द्वारा प्रशिक्षित समूह सखियों ने जिला अधिकारी बलरामपुर के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह को सौंपा एवं मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर के नाम का ज्ञापन उपायुक्त स्वरोजगार  सुशील कुमार अग्रहरि को सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से बताया गया कि हम सब समूह सखी आज कई वर्षों से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम्य विकास विभाग बलरामपुर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके सरकार के विभिन्न योजनाओं में पूरी जिम्मेदारी से काम करती हैं महीने में कई बार मीटिंग में जाती हैं हर बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनती हैं हर योजना गांवों में जन जन तक पहुंचाती हैं ऑनलाइन ऑफलाइन सारा काम करती हैं इस महंगाई में हम सबको 2000 रुपए प्रतिमाह के अनुसार मानदेय कभी 6 महीने तो कभी साल भर में एकमुश्त भुगतान दिया जाता है कभी भी यात्रा भत्ता आदि नहीं मिलता है हम सब इस महंगाई में बहुत ही संकटमय जीवन जी रहीं हैं इस स्थिति में हम सब आपसे निम्नलिखित 4 मांगों की याचना करती हैं और उम्मीद करती हैं कि आप हमारी मांगों को पूरा करेंगे
1: प्रत्येक समूह सखी को ऑनलाइन काम करने हेतु मोबाईल व रिचार्ज दिलाया जाए
2: प्रत्येक समूह सखी को हर महीने निजी खाते में सीधा मानदेय/पारिश्रमिक भेजा जाए
3: प्रत्येक समूह सखी को 2000 की जगह कुशल/प्रशिक्षित श्रमिक न्यूनतम मानदेय 15224 रुपए प्रति माह दिलाया जाए
4: प्रत्येक समूह सखी को स्थाई नियुक्ति दिलाया जाए
 इस अवसर पर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के साथ रेखा,आरती, ममता सिंह, राजकुमारी, ज्ञानमती, आरती तिवारी, पूनम, सुनीता समेत बलरामपुर जिले से सैकड़ों समूह सखियां मौजूद रहीं, सभी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपने मांगो को एक माह में पूरा न होने पर सूचना देकर कार्य बहिष्कार भी करेंगी। अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का निवेदन किया।