Home उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की मनाई गई 121वीं जयंती

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की मनाई गई 121वीं जयंती

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा और उनके विचार एवं आदर्श समाज के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे। कांग्रेस नेता राजधर दुबे एवं पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति उर्फ पप्पू ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कमलापति त्रिपाठी को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, जैकी कोल, आनंद मिश्रा, विजय दुबे पहाड़ी, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।