Home उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री पर लगे आरोप बेबुनियाद व गलत:श्याम लाल पासवान

पूर्व मंत्री पर लगे आरोप बेबुनियाद व गलत:श्याम लाल पासवान

FATEHPUR NEWS: भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ घुन्नी भइया पर लगाए गए आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी एवं भाजपा के घटक दल राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जिलाध्यक्ष श्यामलाल पासवान ने पूर्व मंत्री घुन्नी सिंह पर आर्यन यादव प्रकरण के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और गलत बताया है।
उन्होंने कहा है कि चौकी चौराहे पर चाय विक्रेता और कुछ लोगों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) का नाम जोड़े जाने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की टिप्पणी और बयानबाजी सरासर गलत है। जारी बयान में कहा गया कि उक्त विवाद से पूर्व मंत्री का कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले भी चाय विक्रेता का अन्य लोगों से विवाद हो चुका है, जिसमें पूर्व मंत्री ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। बयान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस कथन का भी खंडन किया गया है, जिसमें घटना को लेकर आरोप लगाए गए थे। इसे पूरी तरह निराधार बताया गया है। रालोद नेता ने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार के आरोप लगाना गलत है और इससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा होती है। साथ ही कहा गया है कि मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।