Home उत्तर प्रदेश पुलिस की मिली भगत से मकान का ताला तोड़ कब्जा करने के...

पुलिस की मिली भगत से मकान का ताला तोड़ कब्जा करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के बहुवा में पुलिस की मिली भगत से पीड़ित के मकान में ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर सैनी पुलिस ने विपक्षिगणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कानपुर नगर के श्याम नगर के डी ब्लॉक निवासी मो असद कुरैशी पुत्र स्व शमीमउद्दीन ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसका मकान सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के बहुवा में स्थित है और वह परिवार के साथ कानपुर में रहता है। मो असदउद्दीन का आरोप है कि एक अप्रैल को उसके विपक्षीगण पुलिस की मिली भगत से मकान में कब्जा करने की नीयत से उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और मकान में रखे सामान को लुट लिया और गाड़ी को धक्का देकर बाहर कर दिया , सूचना पर मौके पर पहुंचा और पुलिस की शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट के आदेश पर सैनी पुलिस ने मो आलम , मो आजम , वाजिद , अख्तर व जोजेब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।