Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, चालक घायल, बाल बाल बचे नवदम्पत्ति

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, चालक घायल, बाल बाल बचे नवदम्पत्ति

FATEHPUR NEWS: कडाधाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता नहर पुलिया के पास बारात से वापस जा रही चार पहिया वाहन बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब अनियंत्रित होकर टकरा गई, हादसे में कार ड्राइवर रवि मौर्य पुत्र बाबा जी निवासी रतनसेनपुर थाना सुल्तानपुर घोष घायल हो गए, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने घायल रवि मौर्य को निजी वाहन से मंझनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत सही बताई जा रही है। वहीं कार में सवार नवदंपत्ति दूल्हा मोनू पुत्र सीताराम उम्र 22वर्ष व दुल्हन गायत्री देवी उम्र 20 वर्ष निवासी रतनसेनपुर थाना सुल्तानपुर घोष व शालिनी देवी उम्र 19 वर्ष पुत्री पीतांबर निवासी लोहारन का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना पर कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह एवं सीओ सिराथू मौके पर पहुंचे और नवदंपती को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया, बारात सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव से वापस रतनसेनपुर थाना सुल्तानपुर घोष जा रही थी।