PRATAPGARH NEWS: कोहंडौर क्षेत्र में नेताजी सुभाषचंद्र बोस वेल्फेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन जामिया अरबिया इमदादुल उलूम सरौली नवाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न मदारिस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान छात्रों में सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में प्रबंधक हबीबुर रहमान, अध्यक्ष अजीमुल्ला, अतीक अहमद, अनवारुल, एजाज, असलम, संदीप, अरमान, रियाज, हजरत, पोलू, तारीफ, इलियास, जावेद, अशफाक, शमसाद, पुद्दी तथा इश्तियाक सहित कई लोग मौजूद रहे।







