KAUSHAMBI NEWS: संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ कौशांबी के जिला अध्यक्ष व प्रयागराज मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सेन ने बुधवार को कड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों की पुरानी सेवा को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन से संबंधित विकल्प पत्रों की सूची शीघ्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजने की मांग की। रमेश चंद्र सेन ने कहा कि पात्र शिक्षकों के विकल्प पत्र समय से बीएसए कार्यालय पहुंचना आवश्यक है, ताकि शासन स्तर पर चल रही प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संघ को आश्वस्त करते हुए कहा कि कड़ा ब्लॉक के सभी पात्र शिक्षकों की सूची तैयार कर जल्द जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दी जाएगी। शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सूची समय से भेजे जाने के बाद पुरानी सेवा के लाभ एवं पुरानी पेंशन से संबंधित प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस दौरान एआरपी विनोद शुक्ला सहित ब्लॉक के कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।







