KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के एक युवक का आरोप है कि बड़े भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था इस दौरान उसका चाचा उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी मनीष पुत्र सदाशिव ने बृहस्पतिवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बड़े भाई से बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था, इस दौरान उसका चाचा आया और उसके साथ मारपीट कर धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।





