PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंडित जोगापुर निवासी आदर्श उपाध्याय पुत्र राम प्रताप उपाध्याय ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई मुकेश उर्फ जितेंद्र उपाध्याय ने तीन वर्ष पहले मारपीट कर उसको घर से भगा दिए। इसके बाद प्रार्थी अपने बहन के यहां जाकर रहने लगा। आरोप है कि आरोपी बहन के परिजनों को भी गाली गलौज मारपीट की धमकी देता है। पीड़ित के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम तीन बजे आरोपी भाई से कुछ बातचीत करने के लिए गया। इस दौरान आरोपी समेत उनके पुत्र नीरज उर्फ विद्युत उपाध्याय व पत्नी ऊषा देवी लाठी डंडा से मारापीटा। पीड़ित को मकान एवं ज़मीन में कहीं हिस्सा नहीं दे रहें हैं। हिस्सा माँगने पर भद्दी भद्दी गालियां एवं मारने पीटने की धमकी दिया करते हैं। उदयपुर थानाध्यक्ष दीप नारायण ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।







