Home उत्तर प्रदेश पड़ोसी पर दुकान से सामान निकालने का आरोप,विरोध करने पर मारपीट धमकी

पड़ोसी पर दुकान से सामान निकालने का आरोप,विरोध करने पर मारपीट धमकी

KAUSHAMBI NEWS : सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि बंद दुकान से पड़ोस का एक व्यक्ति सामान निकालने लगा जिसका विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी राजकुमार पुत्र राम स्वरूप ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील कुमार घर में ही दुकान खोल रखी है, राजकुमार के मुताबिक शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब सुनील कुमार दुकान बंद कर बाजार चला गया, पीड़ित का आरोप है कि पड़ोस का एक व्यक्ति दुकान का दूसरा दरबाजा खोलकर अंदर घुस गया और सामान निकालने लगा , इस बात का विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगा बीच बचाव में पिता राम स्वरूप के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगा। और गले की लाकेट छीन लिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।