Home उत्तर प्रदेश विवाहिता के साथ मारपीट के आरोप में चार ससुरालियों पर मुकदमा

विवाहिता के साथ मारपीट के आरोप में चार ससुरालियों पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट कर घर से निकाल दिया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव निवासी शाहिस्ता पुत्री अब्दुल सत्तार ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर आरा मशीन निवासी मो शारिक पुत्र रियाजुल हसन के साथ हुई थी, पीड़िता के मुताबिक उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि 31 मई की शाम आठ बजे के करीब सास मोसना बेगम , देवर मो नाजीम , ससुर रियाजुल हसन , नन्द शायबा बानो उसको गाली गलौच कर मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस सास,ससुर, देवर व ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।