PRAYAGRAJ NEWS: नित्या वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शनिवार को बक्सीबांध, छोटा बघाड़ा के निकट व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक एडवोकेट संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण का निर्माण, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। एडवोकेट संजय सिंह ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि हम आज अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकेंगे।इस अवसर पर सुशीला यादव, आदित्य रस्तोगी, सुमित सक्सेना, चंद्रजीत यादव, डॉ. नीतू मौर्य, संगीता देवी, सिया कश्यप, डॉ. अजय कुमार मौर्य सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में नित्या वेलफेयर ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।







