Home उत्तर प्रदेश नितेश-शिव के खेल से भानु प्रताप क्लब फाइनल में

नितेश-शिव के खेल से भानु प्रताप क्लब फाइनल में

फोटो-नितेश यादव एवं शिव गौतम

केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: नितेश यादव के हरफनमौला खेल (57 रन एवं 6-1-27-2) और शिव गौतम (27 रन एवं 6-0-28-3) की बदौलत भानु प्रताप सिंह क्लब ने आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी को 95 रन से हराकर पांचवी केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका मुकाबला 26 अप्रैल को एएस हनुमानगंज क्लब से होगा। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन (नितेश यादव 57, अमित यादव 39, आर्यन यादव 29, शिव गौतम 27, यथार्थ सिंह 2/25, आरव सहगल 2/31, अक्ष शर्मा व जतिन यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 25.1 ओवर में 111 रन (आशुतोष सिंह 35, शौर्य 13, अर्णव सिंह राजपूत 3/11, शिव गौतम 3/28, नितेश यादव 2/27, प्रत्यूष त्रिपाठी व शशांक मौर्य एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शिव गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।