Home उत्तर प्रदेश निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 176 रोगियों का उपचार

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 176 रोगियों का उपचार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) ग्राम निकरिया में रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. एस.पी. पटेल, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, के नेतृत्व में तथा सत्यम पटेल एवं डॉ. धीरज सिंह के निर्देशन में किया गया। शिविर में कुल 176 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश मरीजों में कब्ज, घुटनों में दर्द, आंखों से संबंधित समस्याएं, सर्दी-जुकाम एवं बुखार जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं। मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. एम.बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. सुरेंद्र हिरामन, डॉ. प्रद्युम्न विश्वकर्मा, डॉ. ओ.पी. सिंह, डॉ. नवेंदु पटेल एवं डॉ. शालिनी सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं पैरामेडिकल टीम में सीमा मौर्य, दीपक मौर्य, सरिता गौतम, संजीव प्रजापति, मनीष मौर्य एवं हर्ष मौर्य ने मरीजों की जांच एवं उपचार व्यवस्था में सराहनीय सहयोग किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।