Home उत्तर प्रदेश नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त...

नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) थाना पचपेड़वा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना पचपेड़वा में दिनांक 08 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 61(2), 351(3) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त संतोष कुमार मौर्या पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, निवासी ग्राम तिलकहना, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।