KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी को गांव का एक युवक भगा ले गया, खोजबीन के बाद किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है, काफी खोजबीन के बाद पता चला कि आरोपी युवक उसकी बेटी को घर में रखे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर सैनी पुलिस ने थुलगुला गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र जुगराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







