Home उत्तर प्रदेश नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप में दो के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक किशोरी दो दिन घर से नकदी व दस्तावेज लेकर चली गई , किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद दो युवकों पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति मुंबई में रहते हैं, पीड़िता के मुताबिक सोमवार की रात वह अपने बच्चों के साथ खाना पीना खाकर सो गई, इस दौरान उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी घर से नकदी व दस्तावेज लेकर कही चली गई, पीड़िता ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक के सहयोग से बेटी को भगा ले जाने की आशंका जाहिर की है, पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने मारूफपुर अमहा निवासी राज पटेल व सहयोगी प्रदीप पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।