Home उत्तर प्रदेश नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के आवास बूथ संख्या 253 पर किसान मोर्चा प्रदेश...

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के आवास बूथ संख्या 253 पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ सिंह के साथ सुनी मन की बात

MIRZAPUR NEWS: नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वे संस्करण को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ पान दरीबा स्थित अपने आवास पर सुना।इस संस्करण में पीएम मोदी ने बस्ती के आकाश गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आकाश अपने गांव की मनोरमा नदी को देखकर बहुत दुखी होते थे,क्योंकि जिस नदी को उन्होंने बचपन में साफ और जीवंत देखा था,समय के साथ उस नदी में प्लास्टिक जमा होने लगा था,गंदगी बढ़ती चली जा रही थी।आकाश ने तय किया कि शिकायत नहीं करेंगे,एक नई शुरुआत करेंगे।शिकायत नहीं,शुरुआत मंत्र बन गया।इस कार्यक्रम को सुनने के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को जनभागीदारी,नवाचार,युवा शक्ति,स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के प्रति प्रेरित किया है।उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लोगों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश को नई दिशा देने की शक्ति रखते हैं।उनके प्रेरणादायी विचारों ने हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित,समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में और अधिक सक्रिय होकर योगदान देने की प्रेरणा प्रदान की है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई। उनके इस प्रयास से दुनियाभर के तमिल समुदाय में विशेष उत्साह है।इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह,सभासद इंद्रजीत सिंह पटेल,अलंकार जायसवाल, गोवर्धन यादव टीटू एवं राजेश सोनकर,किशन कसेरा,आशुतोष तिवारी,रुद्रेश प्रताप सिंह,लवकुश दुबे,सचिन जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, महेश गुप्ता,सनत केशरी,संजय जोशी,सरिता सिंह,जनार्दन बरनवाल, बेबी सेठ, अंशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।