MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के से पुरातत्व विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर दिल्ली से आई आर्किटेक्ट्स की टीम ने शहर के ऐतिहासिक घंटाघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने घंटाघर की वर्तमान स्थिति, संरचना और ऐतिहासिक महत्व का गहन अध्ययन किया। घंटाघर को उसके मूल ऐतिहासिक स्वरूप में वापस लाने के लिए विस्तृत डीपीआर तैयार की जाएगी। योजना के अनुसार अति शीघ्र घंटाघर के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।







