जल निगम के एई और जेई संग बैठक कर पेयजल आपूर्ति पर किया वार्ता
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर जनता दरबार लगाया और नगर वासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने नगरवासियों की समस्याएं सुनने के बाद निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार को शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक जल निगम के सहायक अभियंता प्रफुल्ल सिंह एवं अवर अभियंता श्याम बाबू के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति पर वार्ता की। ज्ञातब्य हो कि काफी दिनों से नगर पंचायत कोरांव में जलापूर्ति अनियमित और बाधित है। जिसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जल निगम के सहायक अभियंता प्रफुल्ल सिंह और अवर अभियंता श्याम बाबू के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति समस्या पर वार्ता की जिस पर जल निगम के अधिकारियों ने नियमित जलापूर्ति कराने का आश्वासन भी दिया है। जनता दरबार में जहां नगर वासियों ने अपनी समस्याएं बताई वहीं जल निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान भी कई नगर वासी मौजूद रहे।







