Home उत्तर प्रदेश नगर अभियंता विपिन मिश्रा का महोबा ट्रांसफर होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,सभासदों...

नगर अभियंता विपिन मिश्रा का महोबा ट्रांसफर होने पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,सभासदों और कर्मचारियों ने दी विदाई

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  नगर पालिका परिषद मीरजापुर में पिछले चार सालों से अपनी सेवाएं देने वाले नगर अभियंता विपिन मिश्रा का महोबा नगर पालिका तबादला हो जाने पर कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,सभासदों,ठेकेदारों और कर्मचरियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, बुके,अंगवस्त्र और माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह में नपाध्यक्ष और सभासदों ने उनके कार्यकाल की सराहना की,वक्ताओं ने कहा कि नगर अभियंता ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा।नगर में सड़कों को दुरुस्त करने से लेकर,नवरात्रि मेले आदि में उनका योगदान सराहनीय रहा है।नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर अभियंता ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार ने सभी का दिल जीता है। महोबा में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।नगर अभियंता ने इस विदाई समारोह में कहा कि बीते चार सालों में नगर पालिका के सभी लोग एक परिवार के रूप में रहे है। नगर पालिका अध्यक्ष,सभासदों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कार्य करने का अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा।यहां कार्य करने का अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ और कर्मचारियों का सहयोग सदैव याद रहेगा।ईओ जी लाल ने भी कहा कि नगर अभियंता ने मेहनत और लगन के साथ पालिका के लिए बेहतरीन कार्य किया है,मै उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।इस मौके पर सभासद राम यादव,नीरज गुप्ता,अलंकार जायसवाल,सत्यनारायण जायसवाल,इंद्रजीत सिंह,शरद सरोज एवं अमित मिश्रा,शत्रुधन केशरी,बालगोविंद अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।