KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी तीन दिन पहले घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई, किशोरी के परिजन खोजबीन के बाद पईसा थाना क्षेत्र के दो लोगों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि आठ अगस्त को वह असकरनपुर मंगरोहनी गांव एक निजी कार्य से गई थी इस दौरान दो व्यक्ति उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी घर से बीस हजार की नकदी, सोने की लाकेट , पुल्ली , बेसर, चैनपट्टी , आदि उठा ले गई है। पीड़िता की शिकायत पर मंझनपुर पुलिस ने पईसा थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव निवासी अरविंद कुमार व राजेंद्र कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







