Home उत्तर प्रदेश धौरीकुईयां समय माता मंदिर परिसर में हुआ वृहद पौधारोपण

धौरीकुईयां समय माता मंदिर परिसर में हुआ वृहद पौधारोपण

SIDHARTHNAGAR NEWS: विकास खंड नौगढ़ के धौरीकुईयां स्थित समय माता मंदिर परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगाराव, विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की उपस्थिति में अतिथियों ने पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसवंत सिंह और नोडल अधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष सिद्धार्थनगर जिले में 45,65,400 से अधिक पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने देश को ‘ग्रीन फील्ड’ बनाने और पर्यावरण संतुलन के लिए हर नागरिक से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, सीडीओ बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम. सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।