KUSHINAGAR NEWS: उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर पडरौना में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर में छायादार, फलदार, फूलदार, औषधीय व इमारती प्रजातियों के कुल 50 वृक्ष लगाए। इस दौरान अपर जिला जज रामअवतार यादव, मो० आजाद, सत्यपाल सिंह प्रेमी, किरन गोड, सिविल जज (सी०डि०) प्रभात सिंह, अजीत कुमार मिश्र, ऐश्वर्या यादव, बिजेन्द्र स्वरूप सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राधेश्याम प्रसाद, सिस्टम ऑफिसर सरफराज खान व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। न्यायाधीश त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है। हर नागरिक को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।







