Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाई गई जगदगुरू स्वामी करपात्री की जयन्ती, सनातन का हुआ...

धूमधाम से मनाई गई जगदगुरू स्वामी करपात्री की जयन्ती, सनातन का हुआ जयघोष

स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिमा का हुआ पूजन, पौधरोपण से पर्यावरण को जागरूकता
PRATAPGARH NEWS: लालगंज क्षेत्र के उमरपुर भटनी गांव में शुक्रवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगदगुरू की जन्मस्थली से जुड़े स्वामी करपात्री चौक पर स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के तत्वाधान में करपात्री चौक स्थित जगदगुरू की प्रतिमा पर अनुयायियों ने मत्था टेका। चौक जयंती उत्सव को लेकर स्वामी करपात्री जी महराज के साथ गाय गंगा के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए जन्मस्थली के निकटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण भी हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे श्रीरामचरित मानस राष्ट्रीय ग्रन्थ संरक्षा अभियान समिति के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी ने स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन आरती व माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि जगदगुरू स्वामी करपात्री जी महराज ने गीता, मानस, गाय व सनातन संस्कृति के संरक्षा को लेकर विश्व पटल पर सशक्त विचारधारा से राष्ट्र का मान बढ़ाया है। सह संयोजक अनिल त्रिपाठी महेश व समाजसेवी पप्पू तिवारी ने भी करपात्री जी महराज के राष्ट्रीय दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र नारायण मिश्र व संचालन महासचिव दीपेन्द्र ओझा ने किया। संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी द्वारा हुआ। वहीं जयन्ती को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने वन दरोगा अमितांशु त्रिपाठी व विभागीय कर्मियों सरयू प्रसाद, मो0 अरबाज, के संयोजन में भटनी तालाब के तटवर्ती क्षेत्र में पीपल, बरगद, पाकड़, जामुन, आम व अमरूद के पौधरोपण भी किये। इस मौके पर राकेश सिंह, रामबाबू मिश्र, राहुल सिंह, हरकेश तिवारी, डॉ0 अंजनी तिवारी, अर्पित, देशराज सरोज, सुशील शुक्ल, विपिन सरोज, विश्वनाथ सरोज, अजय सरोज, सिद्धू चौरसिया, पुन्नू यादव आदि रहे।