Home आस्था धर्म शिक्षक बनने पर जतायी खुशी

धर्म शिक्षक बनने पर जतायी खुशी

PRATAPGARH NEWS: भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के पद पर चयनित होने पर लोगों ने खुशी जतायी है। विकासखण्ड सांगीपुर के कपूरपुर राजमतीपुर निवासी आचार्य त्रिलोकपति तिवारी पुत्र शिवमूर्ति तिवारी का चयन भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के पद पर हुआ है। परिवारीजनों ने बताया कि त्रिलोकपति की बीती चौदह मई को तैनाती हुई है। प्रधान संजय सिंह, संत बहादुर सिंह, ऋषिराम तिवारी, संतोष सिंह, मंगेश मौर्या, दिलीप तिवारी आदि ने खुशी जतायी है।