पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव के घर भी गए, जहाँ उनकी सुपुत्री पार्टी प्रवक्ता निधि यादव एवं पार्टी के नेताओं से की मुलाक़ात
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज़ प्रयागराज में पूर्व सांसद रीता जोशी के आवास पर पहुंचकर उनके पति स्व. पी सी. जोशी की मृत्यु पर शोक जताया और पूर्व सांसद सहित परिजनों को सांत्वना दी।तत्पश्चात पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव के आवास गए और उनकी सुपुत्री तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता निधि यादव सहित उपस्थित पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौके पर मौजूद पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की अपील पर किये गए सवाल के जवाब में कहा कि “देश के लिए संकट सिर्फ भाजपा है “।प्रधानमंत्री चाहे जितनी अपील कर ले जो लोकसभा में हारे हैं वह अपील के बाद भी हारेंगे।बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए की हत्या में भाजपा से जुड़े लोगों का नाम आने पर कहा कि सबसे घटिया काम कोई कर सकता है तो वह भाजपा से जुड़े लोग कर सकते हैं। झाँसी में सौ करोड़ का घोटाला के तार भाजपा से जुड़े हैं। नीट पेपर आउट पर कहा भाजपा सरकार पेपर लीक का रिकार्ड बना रही।मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए कहा कि स्टूल वालों को गद्दी तो लगा देते।कुछ अच्छा विभाग मिल जाता। सपा सांसद अजेंद्र लोधी के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हम लोग कभी इस बात के पक्ष में नहीं रहे कि ऐसी भाषा और व्यवहार किसी के प्रति रहे लेकिन मुख्यमंत्री जी ने ए एन आई पर क्या कहा। लोकसभा, विधानसभा में किस भाषा का इस्तेमाल करते हैंआदि उदाहरण दिए। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि पीडीए अपने आप में बड़ा गठबंधन है। बाकी जो पीडीए समर्थक होगा आ जायेगा। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पूर्व एमएलसी बासुदेव यादव, निधि यादव, विधायक गण हाकिम लाल बिन्द, आर के वर्मा,संदीप पटेल, गीता शास्त्री, अनिल यादव, लल्लन राय, अमर नाथ मौर्य, संदीप यादव,दान बहादुर मधुर, महबूब उस्मानी, रविन्द्र यादव एडवोकेट, रावेन्द्र मिश्रा, डॉ अमर बहादुर, तारिक सईद अज्जू, अभय राज यादव, जगदीश यादव, पंकज पटेल, बैभव यादव आदि सहित कई पार्टी के नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।







