CHANDAULI NEWS: चकरघट्टा क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उक्त युवक को सोमवार की देर रात एक देशी तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं समेत आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विरेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक भैसोड़ा बांध के पास छिपा है जिसके लिए एक पुलिस टीम गठित किया गया, सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उक्त युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम प्रेमचंद पुत्र छैबर 19 वर्ष निवासी ग्राम जरहर, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में की गई है। पुलिस ने अभियुक्त का तलाशी किया तो एक देशी तमंचा 12 बोर एक कारतूस 12 बोर एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इलेक्ट्रॉनिक फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि उसने किन माध्यमों से और किस स्तर तक अभद्रता फैलाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी विरेंद्र यादव ने बताया कि युवक द्वारा की गई हरकत सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उसके मोबाइल की पूरी जांच की जा रही है। अगर साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने या धार्मिक विद्वेष फैलाने का प्रयास पाया गया, तो उस पर और भी गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी।





