Home उत्तर प्रदेश दुर्घटनामुक्त हाईवे अभियान की शुरुआत, छात्रों को दी सड़क सुरक्षा की सीख

दुर्घटनामुक्त हाईवे अभियान की शुरुआत, छात्रों को दी सड़क सुरक्षा की सीख

FATEHPUR NEWS: वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की पहल पर त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “दुर्घटनामुक्त कॉरिडोर” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत इंटर कॉलेज बुदवन में ट्रैफिक की पाठशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और उन्हें यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्रों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि अभियान के तहत टोल प्लाजा, विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और हाईवे किनारे लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। सामूहिक प्रयासों से ही दुर्घटनामुक्त हाईवे का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, प्रवक्ता श्री मिश्रा, राम खेलावन, अर्चना सिंह, शैल कुमारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।