Home उत्तर प्रदेश दुख की घड़ी में दिखी संवेदनशीलता, फौजी ने मृतक दीपू सरोज के...

दुख की घड़ी में दिखी संवेदनशीलता, फौजी ने मृतक दीपू सरोज के परिवार को दिया सहारा

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी 16 वर्षीय दीपू सरोज की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।फौजी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिवार को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शासन स्तर से मिलने वाली सहायता और अन्य सरकारी लाभ जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि एक होनहार किशोर का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है और इसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भास्कर सिंह, विजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजीव पाल, जगन्नाथ दिवाकर, मंडल महामंत्री मोहित त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।