Home उत्तर प्रदेश दुकान पर कार्य करने वाला नौकर ही निकला शातिर चोर

दुकान पर कार्य करने वाला नौकर ही निकला शातिर चोर

चोरी के साढ़े चार लाख का आभूषण सहित 1,15,720 रूपये नगद बरामद

VARANASI NEWS: सिगरा थाना पुलिस टीम ने शिवम उपाध्याय पुत्र वेद प्रकाश उपाध्याय निवासी-ग्राम विशेष पुर माफी नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र 25 वर्ष को एनईआर पार्किंग से आज मंगलवार को गिरफ्तार किया।वादी मुकदमा द्वारा 12 जून 2025 थाना सिगरा पर इस आशय की लिखित सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 28.05.2025 को शाम करीब 07.00 बजे के आवेदक के आवास पर डुप्लीकेट चाभी इस्तेमाल कर घर के दराज में रखे 1,75,000ध्- रूपया नगद, एक सोने की चेन 18 ग्राम, एक सोने का ब्रेसलेट 22 ग्राम, एक पोखराज की रिंग सोने में व एक डायमंड रिंग सोने में सहित तथा कुछ अन्य दस्तावेज कागजात चोरी कर लिया गया एवं बजाज पल्सर मोटर साइकिल रजि नं0-न्च् 65 ठफ 7770 जो आवेदक को उसके मृतक भाई नरायन प्रकाश माटा जरिये वसीयत व बटवारे से प्राप्त हुई थी। उक्त वाहन प्रार्थी के निवास उपरोक्त के बाहर से चोरी हो गयी है । जिसके संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0स0- 0215/2025 धारा 305,317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आवेदक के यहाँ डेढ़ महीने पहले (दिनांक 12.04.2025) तक काम करने वाले अभियुक्त शिवम उपाध्याय पुत्र अज्ञात निवासी नरायनपुर, जिला- मिर्जापुर उम्र करीब 25 साल, को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल, नकदी व चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।पुलिस पुछताछ में शिवम उपाध्याय से भागने का कारण पूछने पर बताया कि मैने अपने पहले मालिक जिनकी साडी की दुकान पर मैं काम करता था, दिनांक 28/05/2025 को मैने उनके घर में घुसकर उनकी बजाज पल्सर मोटर साइकिल व उनके कमरे के दराज से सोने की एक सिकड़ी, सोने का हाथ का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठी व एक लाख पचहत्तर हजार रुपये (1,75,000 रुपये) नगद चोरी कर लिये थे । चोरी करके मैं यह सब समान लेकर अपने घर मिर्जापुर चला गया था । चोरी के गहने व नगद रुपये कपडे के एक झोले में रखकर मैने चोरी की हुई पल्सर मोटर साईकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखा हुआ था । जरूरत पडने पर कुछ रुपये निकालकर खर्च किये । गहना व शेष रुपया मोटर साईकिल के सीट के नीचे ही छुपा कर रखे रहता था । मुझे लगा अब चोरी किये हुए काफी दिन हो गये है । अब वाराणसी जाकर बाईक व गहने बेचना सुरक्षित रहेगा । मैं छम्त् पार्क में ग्राहक की तलाश में था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया । यह जो मेरे पास बाइक व वही चोरी की बाइक है तथा इस बाइक की गद्दी के नीचे चोरी किये गये गहने व शेष नगद रुपया है।