Home आस्था दिवंगत ग्राम पंचायत अधिकारी को कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, जताई संवेदना

दिवंगत ग्राम पंचायत अधिकारी को कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि, जताई संवेदना

SANGRAM GARH NEWS: विकासखण्ड बाबागंज में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज के निधन पर सोमवार को ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के बाद कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना जताई । गौरतलब है कि ग्राम पंचायत अधिकारी नागेंद्र सरोज का 11 जुलाई को हृदयाघात से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने बाबागंज के खंड विकास अधिकारी पर मानसिक दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया था। सोमवार को ब्लॉक खुलने पर विकासखंड सभागार के सामने आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नागेंद्र सरोज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील सरोज, संदीप सरोज, धीरेंद्र शुक्ला, नवीन सरोज, प्रभारी एडीओ आईएसबी संजय चंद्रा, शिव शंकर यादव, बड़े बाबू रामजन्म, एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार सहित पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और सफाईकर्मी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक स्वरूप कार्य का बहिष्कार किया।