प्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया
PRATAPGARH NEWS: कुंडा विधानसभा क्षेत्र के अलुवामई ग्राम पंचायत में बीते 23 जून 2026 को सुशील कुमार केसरवानी की 9 वर्षीय पुत्री सनाया केसरवानी की सेविंग कूल में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष _माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’_ ने मृतका के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी।
प्रतिनिधियों ने सौंपी मदद:
रविवार को को राजा भैया के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल अलुवामई पहुंचा। इस दौरान शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। प्रतिनिधि मंडल में _हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, विजय पांडे प्रधान अलुवामई, प्रदीप सरोज, पूर्व प्रधान इंद्रदेव पटेल, इटोरा प्रधान गौरव त्रिपाठी, दुलुवामई प्रधान प्रतिनिधि रमेश सरोज, मवई कला प्रधान रवि कुमार, निर्मल, भीम यादव, अनीश यादव, सोमेश सरोज, राहुल पाल_ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि राजा भैया और जनसत्ता दल का परिवार इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ तत्परता से खड़ा है। ग्रामीणों ने राजा भैया के इस सहयोग के लिए आभार जताया।







