Home उत्तर प्रदेश दहेज की बलि चढ़ी फिर एक नवविवाहित महिला परिजनों ने लगाया हत्या...

दहेज की बलि चढ़ी फिर एक नवविवाहित महिला परिजनों ने लगाया हत्या आरोप

SAHARANPUR NEWS: मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार नाजिश निवासी सलेमपुर खारी थाना नागल की शादी करीब 4 महीने पूर्व कलीम पुत्र महफूज  निवासी चोबारा से हुई थी बताया गया हैं की ये शादी प्रेम विवाह से हुई थी कुछ दिन तक तो मामला ठीक ठाक चलता रहा क्योंकि बताया ये भी गया हैं की लड़के के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे और इसी लिए लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे जबकि नाजिश के परिजनों ने शादी के समय अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज भी इनको दिया था लेकिन यह लोग इतने दहेज से भी खुश नहीं थे वही लड़की के चाचा प्रवेज ने बताया की हमें नाजिश की बहन आशमीन जिसकी शादी कैलाशपुर में हो रखी हैं और उनके पति जावेद जिनके कुछ संबंध चोबारा में ही किसी के यहाँ हैं जिन्होंने इसकी सुचना देते हुए जावेद को बताया के नाजिश के ससुराल वालो ने नाजिश को मार दिया हैं इस बात को सुनते ही जावेद ने इसकी सुचना नाजिश के परिवार वालो को दी नाजिश की मौत की खबर सुनते ही नाजिश के परिवार में कोहराम मच गया और नाजिश के परिवार के लोग तुरंत नाजिश के ससुराल चोबारा में पहुँचे जैसे ही चोबारा में उसके घर पहुँचे तो उनको नाजिश चारपाई पर मृत पड़ी मिली जैसे ही नाजिश के परिजन वहाँ पर पहुँचे तो नाजिश की ननंद व उसकी सास मौके पर मौजूद थी वही कुछ अन्य लोग भी थे जो  लोग नाजिश के परिजनों को देखते ही आग बबूला हो गए जिसमे कलीम के कुछ परिजन ही बताए जा रहे हैं और उन्होंने नाजिश के परिवार वालो के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके चलते कुछ लोगो को चोटे भी आई हैं और मारपीट करते ही ससुराल पक्ष के सभी लोग पीछे से दीवार कूदकर फरार हो गए वही नाजिश की मामी ने बताया की मृत पड़ी नाजिश से उसकी एक ननंद ने जाते जाते नाजिश ने जो सोने के जेवर पहन रखे थे उनको भी निकाल कर फरार हो गई जिनकी सुचना मृतक के परिजनों ने 112 पर दी 112 व स्थानीय पुलिस दोनों मौके पर पहुँची और फ़ौरनसिक टीम के साथ मिलकर अपनी जाँच शुरू कर दी है  *वही फतेहपुर पुलिस ने लडकी के पिता इखलाक पुत्र लतीफ की तहरीर पर पति कलीम पुत्र महफूज़  नईम पुत्र महफूज दानिश पुत्र महफूज ससूर महफूज पुत्र  मकसूद सास मोमिना  पत्नी महफूज सना पत्नी नईम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एंव अन्य धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कराया है*  मौके पर तहसीलदार व सी ओ सदर ने भी पहुँचकर जाँच पड़ताल की वहीं नाजिस की डैड बोडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है जिससे मौत का कारण सपष्ट हो सके और आरोपियों के खिलाफ सही कार्यवाही की जाये वहीं परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्यवाही की भी मांग की है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।