Home उत्तर प्रदेश दबिश में तीस लीटर शराब बरामद, आरोपियों पर मुकदमा

दबिश में तीस लीटर शराब बरामद, आरोपियों पर मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: आबकारी टीम द्वारा रविवार को औचक दबिश देकर जेठवारा थाना क्षेत्र के दो गांवों में तीस लीटर कच्ची शराब व चार कुन्टल लहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने थाना क्षेत्र के मझवारा तथा पतुलकी गांवों में दबिश देकर अवैध शराब व लहन बरामद किया। टीम द्वारा मौके पर मिली लहन को नष्ट कराया गया। वहीं तहरीर पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।