SAHARANPUR NEWS: घटना का विवरण 2 अगस्त को शिकायतकर्ता मौ0 फैजान पुत्र मो0 मौ0 सरवर नि0 मौहल्ला मनिहारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर ने थाना उपस्थित आकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर लिंक सेन्ड कर पुराने क्रेडिट कार्ड की डिटेल फिल कराकर 15,007/- रूपये का फ्राड कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे दिनांक 02.08.2026 को आनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत सं0 33108260191249 दर्ज करायी थी।
पुलिस कार्यवाहीः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी नकुड महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथाथाना प्रभारी उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर शिकायत संख्या 33108260191249 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित उपरोक्त की साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी कुल धनराशि 15,007/- रुपये शत प्रतिशत पीडित के खाते में वापस करायी। पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर साइबर हैल्प डैस्क थाना रामपुर मनिहारान का आभार प्रकट किया।







